प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिन पहले पुंगनूर नस्ल की गायों को चारा खिलाते हुए तस्वीर पोस्ट की थी। साथ ही उन्हें दुलारते भी दिखे थे। मध्य प्रदेश के इंदौर में पुंगनूर नस्ल की गाय एक दूध व्यापारी के पास है। अब फिर से उनके गायों की चर्चा शुरू हो गई है। साथ ही उसके गाय के बारे में जानने की उत्सुकता भी बढ़ गई है। इंदौर में पुंगनूर गाय का एक जोड़ा है, जिसे यहां के दूध व्यापारी आंध्र प्रदेश से खरीदकर लाए थे। आइए आपको इस गाय की खासियत बताते हैं।
दरअसल, पुंगनूर एक दुर्लभ प्रजाति की गाय है, इस गाय का नाम आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के शहर पुंगनूर पर रखा गया है। पुंगनूर गाय सफेद और हल्के भूरे रंग की होती है। जिनका माथा काफी चौड़ा और सींग छोटे होते हैं। पुंगनूर गाय की औसत ऊंचाई ढाई फीट से तीन फीट के बीच होती है। वहीं, इस गाय का अधिकतम वजन 105 से 200 किलोग्राम तक होता है।
इनके दूध में कई औषधीय गुण भी होते हैं। इन गायों का जिक्र पुराणों में भी मिलता है। पुंगनूर गाय के दूध की खास बात यह है कि इसमें 8 प्रतिशत तक फैट पाया जाता है। जबकि अन्य गाय के दूध में फैट केवल 3 से 5 प्रतिशत ही फैट होता है। इसके अलावा पुंगनूर गाय के मूत्र के अंदर एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसका इस्तेमाल आंध्र प्रदेश के किसान फसलों पर छिड़काव के लिए करते हैं।
वहीं, इस जोड़े को एक दूध व्यापारी सत्तू शर्मा ने एक साल पहले आंध्र प्रदेश के चित्तूर से खरीदकर इंदौर लाए है। तभी से ये गाय क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र है। महज ढाई फीट हाइट वाली यह दुनिया की सबसे छोटी गाय है। सत्तू शर्मा के मुताबिक पुंगनूर प्रजाति की गाय मध्य प्रदेश आने वाली संभवत: पहली गाय है। उन्होंने नवभारत टाइम्स.कॉम से बातचीत में कहा कि इसके दूध में स्वर्ण होता है।
शर्मा ने बताया की दुनियाभर में मशहूर भगवान तिरुपति बालाजी का अभिषेक और प्रसाद इसी नस्ल के दूध से होता रहा है। ये देश में विलुप्त होती नस्लों में शामिल है। देश में इन गायों की संख्या सिर्फ 1000 के आसपास ही रह गई है।
पुंगनूर गाय आपको एक लाख रुपए से लेकर 25 लाख रुपए तक की कीमत पर मिल जाती है। हालांकि इंदौर के व्यापारी ने कहा कि हमारे पास जो गाय है, उसकी कीमत 5-10 लाख रुपए तक है। ये भी माना जाता जाता है कि पुंगनूर गाय की आयु जितनी कम होगी, उसकी कीमत उतनी ही अधिक होगी। कम संख्या होने की वजह से इसकी कीमत अधिक है।
-सौजन्य गूगल जी



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें